नर्मदापुरम: कमिश्नर कार्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम’; सामूहिक गान के साथ हुई नए माह की शुरुआत I
नर्मदापुरम। शासन के निर्देशानुसार देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह की पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत का गायन किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए 1 अप्रैल को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीणा, उपायुक्त विकास श्री डी.एन. पटेल सहित कमिश्नर परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवकों में कर्तव्य बोध के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना है।
🌻 आज का विचार 🌻
“राष्ट्रगीत की गूंज केवल कानों तक नहीं, बल्कि आत्मा तक पहुँचनी चाहिए। जब हम एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ गाते हैं, तो वही अनुशासन और एकता एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार बनती है।”
— पत्रकार कुणाल पासवान “सच की आवाज़, जनता के साथ।”

