प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (बुधनी) अशिक्षित को शिक्षा दो, अज्ञानी को ज्ञान, शिक्षा से ही बन सकता है हमारा देश महान, की विचार धारा से ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी में शुक्रवार दिनाँक 11.11.2022 को शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें DDU-GKY एवं SAMARTH के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। शिक्षा के महत्व और उससे होने वाले मानसिक, सामाजिक एवं आजीविका के क्षेत्र में विकास पर शैक्षणिक सत्र प्रदान किया गया। इसके पश्चात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता द्वारा प्रश्नोत्तर किए गए टीम संयोजक और सामाजिक जागरूकता के विषय पर वृहद प्रस्तुतिकरण किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का सभी ने पूरा लुफ्त लिया तथा ज्ञान अर्जित किया। ट्राइडेंट ग्रुप ने अपने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

