प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम/ नर्मदा नदी को जीवनदायिनी भी कहां गया है, लेकिन यह सिर्फ बातों में ही रह जाएगा क्योंकि ठीक इसके विपरीत शहर में कई समिति समय-समय पर मां नर्मदा की साफ-सफाई कर गंदगी दूर करती हैं। सुप्रसिद्ध सेठानी घाट के ठीक बाजू में गोल घाट पर अगर देखा जाए तो गंदगी का अंबार लगा हुआ है जो कई दिनों से यथावत पड़ा हुआ है और इस गोल घाट पर अधिकतर महिलाएं स्नान करने भी पहुंचती हैं। फोटो में साथ देखा जा सकता है कि गंदगी का ढेर कई दिनों से पड़ा हुआ है।

