प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/आज शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में आपसी सहमति से बिजली, बैंक व राजस्व के अलावा लडा़ई के प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान प्रधान जिला सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौतम भट्ट, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के के थापक, सचिव मनोज जराठे के अलावा अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।

