केसला : प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान प्रारंभ हो चुका है । 45 दिन तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र और राज्य की विभिन्न् योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया जाएगा । इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का आयोजन आज ग्राम पंचायत नागपुरकला विकासखण्ड केसला में किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने आम जनों को इस अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी साथ ही इस योजना के हितग्राहियों को लाभ उठाने की अपील की । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ श्री बहादुर भैया, श्री भगवती चौरे, श्री छुट्टा भैया, श्री आशुतोष तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष,श्री दीपक महाला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्री उमेश पटेल, श्री विनय यादव मंडल अध्यक्ष, श्रीमति अर्चना मेहतो उपाध्यक्ष जनपद पंचायत केसला, कु.दुर्गा उईके जनपद सदस्य, श्री रामफल पटेल, श्री संभू पटेल, श्री दिलीप पटेल,श्री अरूण मलैया, श्री ओपी यादव, श्री बंटी वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओ के साथ गांव के वरिष्ट जन श्री प्रहलाद रघुवंशी, श्री मुन्नालाल उइके, श्री नितूल उइके सरपंच, श्री राजाराम मेहरा उपसरपंच, श्री जितेन्द्र मेहरा, श्री कमल राजपूत, श्री राजेश चौधरी, श्री शुभम चौधरी, श्री आयौध्या प्रसाद चौधरी, श्री मिश्री लाल चौरे, श्री करोड़ी लाल प्रजापति, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे ।


