भोपाल /टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16 नवंबर को प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित मीडिया विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, समस्त मोर्चो के प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के बाद आने वाले दिनों में मीडिया विभाग के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होंगे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा टीकमगढ़ जिले के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

