नर्मदा पुरम से प्रवीण गौर खास रिपोर्ट//दलीय प्रतियोगिता में बघवाड़ा के भैयाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांत स्तर की दलीय प्रतियोगिता खो-खो में सरस्वती शिशु मंदिर बघवाड़ा के भैयाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की प्रांत स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गुलावता जिला राजगढ़ में आयोजित की गई थी ।इसमें ब्यावरा एवं हरदा जिला की ओर से बघवाड़ा, के मध्य फाइनल मैच खेला गया। ब्यावरा ने टॉस जीतकर मैदान पर सिटिंग की जबकि हरदा ने रनअप किया। ब्यावरा टीम ने अपने निर्धारित समय में हरदा के 6 खिलाड़ी आउट करके प्रथम पारी घोषित की जबकि दूसरी पारी में सिटिंग कर रही हरदा ने अपने निर्धारित समय में ब्यावरा के 9 खिलाड़ी आउट कर पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को आगामी और अच्छी तैयारी कर क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में जाना रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश देवड़ा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को विद्यालय परिवार की ओर से एवं जिले की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रदान की।
