प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (पथरौटा) आज बाल दिवस पर जन अभियान परिषद नर्मदापुरम से संबद्ध ब्लॉक केसला की नवांकुर् संस्था नव अभ्युदय ने ग्राम पथरोटा के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मे बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए जवाहर लाल नेहरू के बारे मे बताया और उनको कॉपी, पेंसिल का वितरण किया गया। बच्चों को उनकी सुरक्षा की द्रष्टि से गुड टच और बेड टच के बारे मे भी समझाया और बताया गया कि अगर कभी भी उनको असुरक्षित लगे तो वो क्या करे। इस मौके पर संस्था सचिव सुमन सक्सेना, मुख्यमंत्री समुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विधार्थी विक्रम ठाकुर, प्रमोद पुरविया, अनिल मेहरा, ज्योति चौधरी संग स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

