प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ बाल दिवस पर सेंट पॉल्स इंग्लिश स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया, जहां स्कूल प्रबंधन ने अपने पूर्व छात्र डॉ. मयंक को आमंत्रित किया एवम फूल देकर उनका स्वागत किया। तोमर ने प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर मल्यार्पण किया। स्कूल प्रबंधन ने डॉ तोमर की अकादमिक उत्कृष्टता पर प्रशंसा का प्रमाण पत्र दिया और स्कूल के कर्मचारियों ने उनसे छात्रों को प्रेरित करने का अनुरोध किया। डॉ तोमर ने एक अद्भुत प्रेरणादायक भाषण दिया और अपनी स्कूल की यादों को साझा किया जिसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक/प्राचार्य जेन्सी निजू अब्राम एवं उप प्रधानाचार्य शुभंकर राय ने डॉ. मयंक तोमर को आने के लिए धन्यवाद दिया।

