प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/आज से पथरोटा वासियों के लिए किसी प्रकार की इमरजेंसी होने पर नई 108 एंबुलेंस उनके लिए स्वास्थ सुविधा के तौर पर काम करेगी। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के द्वारा 108 एंबुलेंस को आज रवानगी दी गई। पथरोटा क्षेत्र वासियों के लिए किसी प्रकार की इमरजेंसी के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा और खास कर एक्सीडेंट केस के लिए तत्काल सुविधा उपलब्ध हो पाएगी, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। इसमें एंबुलेंस स्टॉप मनोज नागले, ई एम टी विश्राम अहिरवार और समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद था ।

