प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(इटारसी) खो-खो महिला एवं पुरुष टीम जबलपुर पहुंची। टीम के साथ खो-खो संघ के प्रांतीय संरक्षक पंडित योगेंद्र दुबे, प्रांतीय सचिव संजय यादव, नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष बशारत खान, संभागीय युवा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज पंडित अंकित दुबे भी गए हैं। बता दे कि नर्मदापुरम की महिला और पुरुष टीमों में पिपरिया, बनखेड़ी, माखननगर, सिवनी मालवा के खिलाड़ियों का चयन जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा जिला सचिव अश्वनी मालवीय ने किया। बता दें कि जबलपुर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर विद्यालय राइट टाउन में 14 नवंबर से 16 नवंबर तक 55 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है।

