प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/(माखननगर) विभिन्न सोसाइटी ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें लिखा कि म.प्र. शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रतिमाह सर्वर अत्यंत धीमा हो जाता है या फिर बिल्कुल नहीं रहता। जिससे पी.ओ.एस. मशीन ही बंद हो जाती है। साथ ही एन.एफ.एस.ए. एवं पी. एम.जी. के वाय योजना के लिए अलग-अलग आधार सत्यापित करना पड रहा है। जिससे समय अधिक लग रहा है। यदि सर्वर की परेशानी आगामी दिनों में भी होती है तो वितरण कार्य अत्यधिक प्रभावित होगा। साथ ही उपभोक्तओं से भी विवाद होने की संभावना है। अतः निवेदन है कि सर्वर समस्या को दूर करने हेतु उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

