भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी; संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा I
नर्मदापुरम/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश चौधरी ने राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी से सौजन्य भेंट की।
संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर मंथन
इस मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष श्री चौधरी ने नर्मदापुरम जिले में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी। भेंट के दौरान जिले के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
वरिष्ठ नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन
सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने नर्मदापुरम जिले में संगठन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
इस औपचारिक भेंट के दौरान प्रदेश और जिले के सांगठनिक तालमेल को और अधिक प्रभावी बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
॥ आज का विचार ॥
“संगठन में ही शक्ति है, और संवाद ही उस शक्ति को सही दिशा देता है।”
– कुणाल की कलम से

