टीकमगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 01 में नगर पालिका द्वारा सीसी सड़क और नाली के निर्माण को लेकर 16 सितंबर 2026 बुधवार के दिन विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक ने भूमि पूजन किया इस भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान संबंधित वार्ड पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे जहां नाली और सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा यह निर्माण वार्ड नंबर एक में पुरानी टिहरी के आगे सागर रोड निवासरत कॉलोनी के लोगों के लिए सुविधा को देखते हुए कराया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी ,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद अनीस अहमद सहित वार्ड वासी कॉलोनी वासी मौजूद रहे जहां सीसी सड़क और नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया।