टीकमगढ़। 16 सितंबर 2026 बुधवार के दिन भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप की जारी करते हुए प्रेस को बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित यह जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा, रामगोपाल चौरसिया, विकास यादव, गोपाल सिंह राय,विभा श्रीवास्तव,शुभम व्यास व अम्बुज खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान की निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भव्य रूप में टीकमगढ़ में प्रमुख 32 स्थानों पर मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अलग-अलग 13 कार्यक्रमों में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसके लिए सभी कार्यक्रमों की जिला टोली, समन्वयक, प्रभारी एवं मंडल स्तर की टोली का गठन किया गया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों की लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर सेवा सुशासन के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के नगरवासी एवं ग्रामवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। वहीं मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी कार्यक्रम, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम, वडनगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य रूप दिलाने के लिए जिले के प्रमुख 32 स्थानों पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सुशासन एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आभार स्वरूप यह दीप प्रज्वलन शाम को 7:00 बजे विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें ढोंगा विडी कॉलोनी, टीकमगढ़ तालाब,बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर जहां विशेष रूप से सरोज राजपूत के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 21000 दीप प्रज्वलन होंगे, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर,जय स्तंभ चौक ,रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड,बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़,आहार तालाब मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा खरगापुर,हटा छात्रावास कुडीला दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर विद्यालय, हरपुरा मंदिर,पुरैनिया तालाब धाट,मदन सागर बड़ा तालाब,दिनऊ सरकार मंदिर,बम्होरी कलां,छिपरी जतारा मातृ धाम, बड़ा मंदिर लिधौरा व आवास कॉलोनी जतारा आदि प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम प्रभारियों व विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर वासी एवं ग्रामवासी मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे। कार्यक्रमों की जिला टोली, मंडल स्तर टोली एवं प्रभारी इन सब की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग कर रहे है। कई समाज आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समाज स्तर पर भी रूपरेखा बना रहे है।इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके जन्म दिवस पर और संवैधानिक पद पर 07 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए, लाभार्थीयों से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त सबके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे, आप सभी जनमानस से अपील है सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं।

