टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस ने हत्या एवं लूट की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 15 बकरियां एवं घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए हैं।
बुजुर्ग की गोली मारकर की थी हत्या
जानकारी के अनुसार 26 एवं 27 मई 2026 की दरम्यानी रात नकडा खान पहाड़ी, ग्राम श्रीनगर में हरचरन ढीमर (71) निवासी ग्राम श्रीनगर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने मृतक की 15 बकरियां लूट ली थीं। घटना में मृतक को दाहिने कान के पास एवं पीठ में गोली मारी गई थी। मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
एसपी के निर्देशन में गठित हुईं चार टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी राहुल कटरे के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिद्ध खान पहाड़ी के पास घूम रहे तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या एवं लूट की वारदात स्वीकार कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राकेश पाल पिता मातादीन पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कंदवा, थाना जतारा, जिला टीकमगढ़
ग्यादीन उर्फ मोनू पाल पिता दयाली पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी घुरारा जागीर, थाना पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी
प्रेमलाल पाल पिता भैयन पाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी जामुनसिर सोजना, जिला ललितपुर (उ.प्र.)
आरोपियों से बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 बकरियां एवं 2 बकरे, कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये, बरामद किए हैं। इसके अलावा 12 बोर का एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 315 बोर के दो देशी कट्टे एवं दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
फिल्मों से प्रेरित होकर रची वारदात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपराध आधारित फिल्मों से प्रभावित होकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके लिए वे पिछले तीन-चार दिनों से सिद्ध खान पहाड़ी में डेरा डाले हुए थे। बड़ा मौका नहीं मिलने पर उन्होंने बकरियां लूटने की योजना बनाई। विरोध एवं पहचान उजागर होने की आशंका के चलते आरोपियों ने हरचरन ढीमर की गोली मारकर हत्या कर दी और बकरियां लेकर फरार हो गए।
₹10 हजार का था इनाम घोषित
मामले के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सफल कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम को नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव, उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा, उप निरीक्षक मयंक नगायच (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक अभय मिश्रा, सतीश शर्मा, रज्जन रैकवार, रहमान खान, सुनील राय, ताजुद्दीन, मनोज नायक, पुष्पेन्द्र सिंह, अरबाज अली, नीलेश ठाकुर, अरविंद निरंजन, योगेश चढ़ार, राहुल यादव, मोनू उपाध्याय, अंकित द्विवेदी, रवि रजक, चालक जितेन्द्र, महिला आरक्षक उमा एवं महिला आरक्षक शिवानी की विशेष भूमिका रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

