टीकमगढ़। दिनांक 27 मई 2026 को थाना दिगोड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भगवन्तपुरा स्थित पड़वार नाले में मछली मांगने की बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें बबलू केवट घायल हो गए थे। उन्हें *उपचार के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। *मृत्यु उपरांत ग्वालियर में ही पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम किया गया*।
घटना की सूचना पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को प्राप्त नहीं हुई थी। बाद में *दिनांक 31 मई 2026 को ग्वालियर से मर्ग संबंधी सूचना थाना दिगोड़ा को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 103(1), 296 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध* कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिगोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *दिगोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अवधेश यादव को गिरफ्तार* कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में *जेल भेज दिया गया।
प्रकरण में *पुलिस द्वारा सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की* जा चुकी है।

