कलचुरी (कलार) समाज इटारसी की नवीन कार्यकारिणी घोषित, अशोक कुमार मालवीय अध्यक्ष; 22 सेक्टरों में बंटेगा संगठनl
इटारसी। हैहय क्षत्रिय कलचुरी (कलार) समाज, इटारसी की एक महत्वपूर्ण बैठक भगवान श्री सहस्त्रबाहु मार्ग (वार्ड-12, न्यू गरीबी लाइन) स्थित समाज भवन में संपन्न हुई। रविवार को आयोजित इस बैठक में समाज की नवीन वरिष्ठ श्रेणी कार्यकारिणी की घोषणा की गई, साथ ही आगामी सामाजिक कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सामूहिक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की शुरुआत परंपरा अनुसार समाज के आराध्य देव भगवान श्री राजराजेश्वर कार्त्यवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के तैल चित्र के समक्ष वरिष्ठ एवं कनिष्ठ जनों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मालवीय (शिक्षक) ने समाज के संरक्षकों और मार्गदर्शकों की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों के नामों की घोषणा की।
कलचुरी समाज की नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक मंडल: श्री प्रकाश मलोनिया, शिक्षक सुरेश मालवीय, कवि राजेन्द्र मालवीय, श्री राजीव चौकसे, श्री उमेश चौकसे।
उपाध्यक्ष: श्री राजेश जायसवाल, श्री राजेश मालवीय, श्री कैलाश मालवीय, पत्रकार श्री राकेश राय, श्री जमना प्रसाद राय, श्री अशोक मालवीय (रानीपुर)।
सचिव: पत्रकार श्री विनीत चौकसे
कोषाध्यक्ष: श्री अजय चौकसे
संयुक्त सचिव: श्री देवीप्रसाद मालवीय, श्री भगवानदास मालवीय
सह-कोषाध्यक्ष: श्री ब्रजेश शिवनारायण मालवीय
संगठन मंत्री: श्री सन्देश मालोनिया, श्री अनुराग चौकसे, श्री सुनील मालवीय
प्रचार मंत्री: श्री अभिनय चौकसे, श्री राजेश चौकसे
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक: श्री चन्द्रेश मालवीय
खेल प्रकोष्ठ संयोजक: श्री अमित जायसवाल
विधि सलाहकार: एडवोकेट श्री राजेन्द्र मालवीय, एडवोकेट श्री आनंद चौकसे
मीडिया प्रभारी: श्री मनीष जायसवाल
सोशल मीडिया प्रभारी: मयूर बालबिहारी मालवीय
कार्यालय मंत्री: श्री रोहित मालवीय
भंडारी: श्री मनीष मालवीय
प्रवक्ता: श्री अश्वनी मालवीय
विशेष आमंत्रित सदस्य:
श्री रवि किशोर जायसवाल, श्री जगदीश मालवीय, श्री प्रदीप जायसवाल (डॉक्टर), श्री निलेश मालोनिया।
कार्यकारिणी सदस्य:
श्री एन.आर.मालवीय, श्री हरीश मालवीय (आचार्य), श्री देवेंद्र मालवीय, श्री विनोद राय, श्री रमेश राय, श्री मोहन चौकसे, श्री प्रवीण किशोर जायसवाल, श्री वीरेंद्र मालवीय, श्री अशोक मालवीय (सुखतवा वाले), श्री गजानन मालवीय, श्री सर्वेश शिवहरे, श्री नीरज जायसवाल (बादल), श्री दीपक मालवीय, श्री विजय मालवीय (मरोडा), श्री रजनीश चौकसे, श्री रवि मालवीय, श्री रामकुमार राय, श्री हरिशंकर मालवीय (चीकू), श्री राजेश मालवीय, श्री गौरव मालवीय (मोनू), श्री रानू राय (मरोडा)।
22 सेक्टरों में विस्तारित होगा समाज, अध्यक्ष ने दिए 11 हजार रुपये
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मालवीय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए समाज हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि:
“संगठन को मजबूती देने के लिए इटारसी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को कुल 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जल्द ही नगर के आसपास के इलाकों और वार्ड स्तर पर संगठन का विस्तार कर समाज को एकजुट किया जाएगा।”
इस दौरान सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मालवीय ने समाज को ₹11,000 (ग्यारह हजार रुपये) का चेक दान स्वरूप भेंट किया।
दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
बैठक के अंतिम चरण में कलचुरी समाज परिवार के उन सामाजिक जनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई जो पिछले दिनों इस दुनिया से रुखसत हो गए। सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

पत्रकार कुनाल पासवान (इटारसी)

