युवा संगम फेज-6 में इटारसी की पलक मालवीय का चयन: झारखंड में किया मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व, राज्यपाल से भी की मुलाकात l
इटारसी।‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आयोजित ‘युवा संगम फेज-6’ में इटारसी की होनहार बेटी पलक मालवीय का चयन हुआ है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शहर का गौरव बढ़ाया है। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत पलक मालवीय ने डेलिगेट्स (प्रतिनिधि) के रूप में आईआईटी इंदौर (IIT Indore) से आईआईटी धनबाद, झारखंड (IIT Dhanbad, Jharkhand) तक की यात्रा की।
संस्कृति को करीब से जाना, राज्यपाल से मिलीं
इस यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के साथ पलक को झारखंड की समृद्ध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और ऐतिहासिक विरासतों को बेहद करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। यात्रा का सबसे गौरवपूर्ण क्षण वह रहा जब सभी युवा डेलिगेट्स को माननीय राज्यपाल से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पलक ने इसे
अपने जीवन का सबसे यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बताया।
राष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश और इटारसी का नाम रोशन करने वाली इस यात्रा की तस्वीरें , जो क्षेत्र के लिए एक अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।
आज का विचार:
“सफलता का मार्ग केवल मंज़िल तक पहुँचना नहीं, बल्कि उस यात्रा के दौरान नए अनुभवों को समेटना और अपनी संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुँचाना है।”
– पत्रकार कुणाल पासवान (कुणाल की कलम, इटारसी)

