प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम / क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि आज बिना परमिट एवं फिटनेस के चल रही तीन स्कूल वाहन को जप्त किया गया। इन स्कूल वाहन जो कि बिना परमिट और फिटनेस के चल रहे हैं स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। बिना परमिट फिटनेस के ये वाहन रोड पर कैसे चल रहे हैं? अगर कोई हादसा होता तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि आगे भी इसी तरह कार्यवाही जारी रहेगी।

