इटारसी में कल 2 घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई: पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से जुड़े बाजार और रिहायशी इलाकों में मेंटेनेंस कार्य I
इटारसी। बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 2 अगस्त 2026 को शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11 केवी टाऊन फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाना तय हुआ है, जिसके कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
बिजली कटौती का असर शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाकों पर पड़ेगा। प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र हैं:
-
पीपल मोहल्ला, गैरेज लाइन और लाइन एरिया
-
बाजार क्षेत्र, नेहरू गंज और सराफा लाइन
-
जिन मोहल्ला, स्टेडियम वाला क्षेत्र तथा तालाब एरिया
हेल्पलाइन और शिकायत दर्ज करने के माध्यम
बिजली कंपनी ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। घर की लाइट या ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
-
टोल फ्री नंबर:
1912 -
व्हाट्सएप नंबर:
07552551222
विशेष नोट: बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य की स्थिति को देखते हुए कटौती का समय थोड़ा घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

