टीकमगढ़ । पारसनाथ जैन तीर्थ यात्रा संघ ग्राम डूंडा जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के द्वारा छठवीं श्री सम्मेद शिखरजी की महान भव्य यात्रा सैकड़ों यात्रियों के साथ 3 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 तक कराई गई जिसमें अनेक जगह के यात्रियों ने हिस्सा लिया यात्रा में मध्य प्रदेश के 100 गांव के लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया एवं महाराष्ट्र कोल्हापुर सांगली हंसुर आदि कई गांव के लोगों ने भी यात्रा में हिस्सा लिया सभी लोगों ने शिखरजी में सामूहिक पर्वतराज की वंदना की एवं रोज संगीतमय प्रशांत जैन बमनी एवं अर्चना जैन दिल्ली के स्वर माध्यम से आरती एवं
अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं एक दिन आचार्य श्री संभव सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में एवं आर्यिका पुनीत चेतन्नय मति माताजी के सानिध्य में सम्मेद शिखर विधान का महा भव्य आयोजन किया गया एवं विधान की घटा यात्रा भी पूरे शिखरजी में महाराष्ट्र के कोल्हापुर की टीम वीराचार्य झांझ पथक के द्वारा घट यात्रा में चार चांद लगाए गए एवं अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए सभी यात्रियों को विधान में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ सभी लोगों ने सम्मेद शिखरजी के नीचे के मंदिरों की वंदना की सभी यात्रियों ने शिखरजी का परिक्रमा भी किया एवं बहुत आनंद उठाया यात्रा में यात्रा संघ समिति के माध्यम से संपूर्ण यात्रा निशुल्क रही मुख्य यात्रा संयोजक राजकुमार जैन डूंडा वाले मुख्य यात्रा संचालक भैया राजा जैन बड़ागांव संयोजक विकास जैन ,सनी जैन पहलवान काजल जैन पायल जैन अनेक यात्रा दानदतार भी यात्रा में उपस्थित कालिदास जैन जियागंज मुर्शिदाबाद राजेंद्र कुमार जैन अंबाला आशीष जैन गाजियाबाद अनिल कुमार जैन गुड़गांव आदि और भी अनेक सहयोगी गण उपस्थित रहे पूरी यात्रा संघ समिति ने यात्रा मे अपना महत्त्व पूर्ण योगदान दिया जिससे यात्रा सभी लोगो की सानिध्य संपन्न हुई।

