पत्रकार इंद्रपाल की रिपोर्ट
इटारसी : देश के सबसे महत्वपूर्ण रेल जंक्शन इटारसी में अवैध वेंडरिंग बंद होने का नाम नही ले रही है।अवैध वेंडरिंग का मामला बड़े स्तर पर कई बार इटारसी से लेकर दिल्ली तक गूंज चुका है,बाबजूद इसके स्टेशन पर अवैध वेंडरिंग बंद नही हो पा रही है।रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो की तो तस्वीर हम दिखाना चाहा रहे है वह गुरुवार की रात्रि 10 बजे की है जिसमे आप देख सकते है कि अवैध वेंडर अपने काम को अंजाम देते दिखाई दे रहे है,जबकि गुरुवार की दोपहर में ही अवैध वेंडरिंग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य को एक ज्ञापन भी सौपा है।बाबजूद इसके वेंडरिंग को रोका नही जा रहा है।सूत्र बताते है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो पर अवैध वेंडरिंग जमकर हो रही है।इन्हें रोकने का कोई ठोस प्रयास रेलवे द्वारा नही किया जा रहा है।यह वेंडर स्थानीय अधिकारियों के सामने भी अपने काम को बहुत आसानी से संचालित कर लेते है।जबकि ऐसा नही है कि स्थानीय अधिकारियों को अवैध वेंडरिंग का पता नही है,लेकिन क्या करे सब माया का चक्कर है,इसके आगे अवैध भी वैध है।अवैध वेंडरिंग स्टेशन पर फलफूल रही है,लेकिन अधिकारियों को कोई चिंता नही है,न तो इन्हें पकड़ा जा रहा है न ही अवैध वेंडरिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाने का प्रयास स्थानीय अधिकारियो द्वारा किया जा रहा है।

