एमजीएम कॉलेज में मनाई गई राजीव गांधी जयंती: यूथ कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का हुआ आयोजन I
इटारसी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती तथा सद्भावना दिवस के अवसर पर local एमजीएम कॉलेज, इटारसी में नर्मदापुरम यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्मदापुरम यूथ कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद कादिर लक्की भाई के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक मंचों पर देश की आधी आबादी की आवाज को मजबूती से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं और Gen-Z से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़ने की अपील की। अंसारी ने जानकारी दी कि आगामी 22 अगस्त को शाम 5 बजे महाराष्ट्र के पुणे में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें महिलाओं व छात्राओं की आवाज बुलंद की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राज कुमार केलू उपाध्याय ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और देश में कंप्यूटर, दूरसंचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी के युग की शुरुआत की।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम शंकर सोनकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जय हो ग्रुप के अध्यक्ष सागर सेन, अजय मार्कस, नहीम परवेज, निहाल अहिरवार, गौतम अहिरवार, अफसर, करण मोसोरिया, अनस अंसारी, अर्शद खान, अनिकेत यादव, हितेश, सानिया खान, कौसर खान, हफ्शा सहित बड़ी संख्या में युवा व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज का विचार
“सद्भावना और युवाओं की जन-भागीदारी ही एक आधुनिक और ,
प्रगतिशील भारत की असली ताकत है।”
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

