प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ पीली गुमठी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र संकत ने बताया कि नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा एवं कलेक्टर श्री सिंह से मां नर्मदा पीली गुमटी व्यापारी कल्याण संघ की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, कि मीनाक्षी चौराहे पर बत्ती लगने, शहर में चौक चौराहे पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए बत्तियां लगाई जा रही हैं। जिससे हमारा शहर नर्मदापुर एक आधुनिक विकास एवं स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा है, साथ ही व्यापारियों की ओर भी हमें ध्यान देना चाहिए। लाल बत्ती होने के कारण स्टॉप होता है, उसमें ट्राफिक बढ़ता है जो कि दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ता है जिसमें उनका व्यवसाय बिल्कुल ठप हो गया है। कुछ घटनाएं ऐसी भी हुई है।व्यापारियों के पैरों पर से गाड़ी गुजर गई और व्यापारी चोटिल भी हुए हैं। व्यापारियों को भी व्यवस्थित करें। रोड का चौड़ीकरण होना अति आवश्यक है। पीली गुमठी नगरपालिका द्वारा अधिकृत दीं गई हैं। हम छोटे व्यवसायियों को रोड के किनारे सरकारी भूमि लगी है, जिनको आप के माध्यम से उस जगह पर 8 से 10 फीट पीली गुमटी पीछे किया जा सकता है। जिससे रोड का चौड़ीकरण हो सकता है और दुकानदार को अपना व्यवसाय चलाने में असुविधा का सामना ना करना पड़े एवं ट्रैफिक सुचारू रूप से चले।

