प्रशासन की संवेदनशीलता: आर्थिक तंगी से जूझ रही वृद्ध महिला को कलेक्टर ने दी मदद l
इटारसी/नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और प्रशासनिक तत्परता का परिचय दिया है। इटारसी निवासी एक वृद्ध महिला को आर्थिक संकट से उबारने के लिए उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
पति के निधन के बाद गहराया था रोजी-रोटी का संकट जानकारी के अनुसार, इटारसी की रहने वाली वृद्ध महिला श्रीमती कृष्णाबाई मेहरा ने हाल ही में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया कि पति के निधन के बाद से उनके परिवार में कमाई का कोई जरिया नहीं बचा है। रोजगार का कोई साधन न होने के कारण परिवार के भरण-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।तत्काल जारी की गई 5,100 रुपये की सहायता वृद्ध महिला की दयनीय स्थिति और पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए Collector सोमेश मिश्रा ने बिना किसी विलंब के रेडक्रॉस सोसाइटी को निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद श्रीमती कृष्णाबाई मेहरा को 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
प्रशासन का संदेश:
“कोई भी जरूरतमंद नागरिक संकट की घड़ी में अकेला नहीं है। रेडक्रॉस और जिला प्रशासन लगातार असहाय और पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील पहल के लिए पीड़ित महिला और स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

