मध्य प्रदेश में यूसीसी विधेयक पारित, समान नागरिक व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम : प्रीति शुक्ला I
इटारसी/नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक ध्वनिमत से पारित होने पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।
जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि यह विधेयक सुशासन, समानता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने वाला है। इस विधेयक के पारित होने के साथ ही मध्य प्रदेश देश में समान नागरिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले प्रमुख राज्यों में शामिल हो गया है।
समान अधिकार और न्यायपूर्ण व्यवस्था की ओर बड़ा कदम
श्रीमती शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से देश में समान नागरिक अधिकारों की आवश्यकता पर बल देते रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने इस संकल्प को साकार करते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह कानून विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था स्थापित करेगा। इसका उद्देश्य किसी धर्म विशेष को लक्षित करना नहीं, बल्कि सभी को समान न्याय और अधिकार उपलब्ध कराना है।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल
उन्होंने जोर देकर कहा कि यूसीसी से महिलाओं के अधिकार अधिक सुरक्षित होंगे और पारिवारिक कानूनों में पारदर्शिता व समानता आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इसे नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण आधार माना है। यह कानून समाज में समानता के संवैधानिक सिद्धांतों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
जनहित और राष्ट्रहित में लिया गया निर्णय
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सदैव राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश लगातार दूरगामी सुधारों को लागू कर रहा है। यूसीसी जैसा सुधार राज्य में सुशासन और समानता को नई दिशा देगा, जो ‘विकसित मध्य प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।
पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी

