नर्मदा समय, डॉ प्रताप सिंह वर्मा की रिपोर्ट
भोपाल : दिनांक 25 दिसंबर 2022 स्थान मानस भवन पॉलीटेक्निक चोराहा भोपाल मै आयोजित लोधी लोधा लोध सामाजिक कल्याण संगठन द्वारा 22 वाँ अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 500 के करीब रजिस्ट्रेशन हुए एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती रही उन्होंने इस दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह ने राम जन्मभमि आंदोलन को खड़ा किया था । इसके बाद मध्यपदेश एवं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मैं हम दोनों की प्रथम भागीदारी रही थी । मंच से उन्होंने शराबबंदी की मांग को उठाते हुए कहा कि सरकार और समाज दोनों को शराबबंदी के लिए अभियान चलाना होगा । इसके लिए समाज की महिलाओं एवं पुरुषों को कृत संकल्पित होकर विरोध करना होगा ।
विशिष्ट अतिथि विश्वास सारंग मंत्री मध्यप्रदेश शासन, श्री प्रधुम्न सिंह अध्यक्ष खाद्य निगम विधायक बड़ा मलहरा, रामेश्वर शर्मा विधायक भोपाल, तरवर सिंह लोधी विधायक बंडा, प्रहलाद लोधी विधायक पवई, कोक सिंह नरवरिया पूर्व अध्यक्ष खनिज विकास निगम एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश लोधा लोधी लोध महासभा संगठन के अध्यक्ष एल आर पटेल द्वारा स्वागत भाषण किया गया । साथ ही राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष महासभा कांति पटेल एवं मध्यप्रदेश की कार्यकारी महिला अध्यक्ष महासभा कमलेश वर्मा द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया । राहुल लोधी अध्यक्ष जिला लोधी महासभा एवं महामंत्री मध्य प्रदेश महासभा विजय सिंह पडेरिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।
कार्यक्रम मैं विशिष्ट अतिथि के रूप में मालती राय महापौर भोपाल उपस्थित रहीं जिनका समिति की महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जालम सिंह पूर्व मंत्री विधायक एवं अध्यक्ष मध्य प्रदेश लोधी लोधा लोधी महासभा द्वारा की गई । इस अवसर पर अन्य राज्यों से सैकड़ों की संख्या में युवा युवती और परिजन उपस्थित हुए । इस अवसर पर परिचय सम्मेलन की संस्कार पत्रिका का विमोचन किया गया एवं कार्यक्रम में पधारे हुए सभी व्यक्तियों का स्वागत अखिल भारतीय लोधी कर्मचारी संघ भोपाल द्वारा किया गया । कार्यक्रम की पूर्ण तैय्यारी महिला सदस्यों व्दारा की गई । इस अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष से सामाजिक बंधुओं की शिरकत हुई ।



