नगर पालिका परिषद का नगर में चलाया जा रहा है विशेष सफाई अभियान। सिवनी मालवा : सिवनी मालवा नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में सघन विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर को किया जा रहा है कचरा मुक्त शहर।
उक्त जानकारी देते नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा स्वास्थ एवम स्वच्छता सभापति डा किरण शिव राठौर ने बताया की सिवनी मालवा को कचरा मुक्त शहर बनाए जाने हेतु नगर पालिका परिषद संकल्पित है देश के आदर्श आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार करने एवम मध्यप्रदेश के मुखिया जन नायक माननीय शिवराज सिंह जी चौहान के सुंदर मध्यप्रदेश सुंदर शहर के संकल्प को बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन के अथक प्रयासों से नगर पालिका उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गोर मार्गदर्शन में सिवनी मालवा नगर पालिका परिषद द्वारा साफ सफाई स्वच्छता नगर में हो इसको लेकर समय समय पर अभियान चलाकर नगर को कचरा मुक्त करने का प्रयास किया रहा है इसी श्रृंखला में सिवनी मालवा नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमे नगर के वार्ड ११ .१२.१३ में विगत चार दिनों से नगर पालिका के कर्मचारियों सफाई कर्मियों की मेहनत से नगर के प्रत्येक गलियों सड़को पर कचरे को उठाकर नालियों की सफाई वा नालियों में कीटनाशक का छिड़काव प्रत्येक घरों के सामने का कचरा मिट्टी रेता गिट्टी मटेरियल आदि को उठाया जा रहा है नालियों में फिनाइल झाड़ पेड़ो की कटाई सफाई नालों की सफाई की जा रही है नगर कचरा मुक्त हो इसको लेकर पूर्ण सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद स्वास्थ स्वच्छता सभापति डा किरण शिव राठौर नगर वासियों ने विनम्र आग्रह कर आव्हान किया की नगर को सुंदर बनाए जाने हेतु नगर पालिका परिषद कर्मचारियों को सहयोग कर सुंदर शहर बनाने में मदद करे। मध्य प्रदेश में सिवनी मालवा को विशेष स्थान मिले इसको लेकर सभी नगर वासी संकल्प लेकर सहयोग प्रदान करे।
नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा चलाए जा रहे नगर के विशेष सफाई अभियान मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि स्वाति शैलेंद्र गोर नगर पालिका स्वास्थ निरीक्षक प्रशांत शर्मा स्वास्थ स्वच्छता सभापति प्रतिनिधि डा किरण शिव राठौर सफाई जमादार भुरू बग्गन सफाई जमादार राकेश राठौर सफाई जमादार दुर्गा महोरिया सफाई जमादार रूप सिंह राठौर सफाई कर्मी स्वच्छता सैनिक राहुल राठौर अनिल चौहान संस्कार राठौर जितेंद्र राठौर ईश्वर कलोसिया सच्चु राठौर सोनू राठौर संजय कहार ड्राइवर सुमित राजपूत ड्राइवर संजय महोरिया दुर्गेश महोरिया मनीष राठौर शुभम राठौर के साथ ही नगर पालिका कर्मचारी नगर को सुंदर बनाने हेतु अपना श्रम लगाकर विशेष योगदान लगा रहे हे।
