स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत शहर को कचरा मुक्त बनाने हेतु अभिनव पहल करते हुए हर घर में डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ… .
. सीवनी मालवा सिवनी मालवा नगर पालिका सिवनी मालवा के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत गतिविधियां संचालित कराई जा रही है जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन के द्वारा अभिनव पहल करते हुए शहर के सभी घरों में सर्वे कराया जाकर डस्टबिन वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 15 बाबा कॉलोनी रामनगर कॉलोनी के रहवासियों को घर घर जाकर डस्टबिन वितरित की गई ताकि शहर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने में नागरिकों का सहयोग मिल सके नागरिक अपने घरों से निकलने वाले कचरे को गीला एवं सूखा अलग-अलग रखकर नगरपालिका के स्वच्छता वाहन में डाल सके इसलिए डस्टबिन वितरित की नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपने शहर को स्वच्छ एवं नंबर वन बनाने में सहयोग करें अपने घरों से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका द्वारा वितरित की जा रही डस्टबिन में रखें ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी का योगदान मिल सके मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि निकाय द्वारा जिले एवं मध्य प्रदेश स्तर पर अभिनव पहल करते हुए प्रत्येक घरों में डस्टबिन कूड़ेदान की व्यवस्था हो सके जिसमें अध्यक्ष महोदय के मंशा अनुसार सभी वार्डों में टीम गठित कर डस्टबिन वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया है हम सभी से निवेदन करते हैं कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.. . नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, पार्षद अजय पटेल,प्रशांत यादव, रचना अयूब लहरी,गीता भाई तुलसी राम कुशवाह, अनुराधा दीपक दीक्षित, ईश्वरदास जमीदार, दीपक वाथव, दुर्गेश उईके एवं समाजसेवी वीरू मिश्रा, पुष्पेंद्र बुंदेला, कमलेश लोवंशी के साथ-साथ नगर पालिका के अजय राठौर, महेंद्र बसले, स्वच्छता रक्षक प्रशांत कुमार शर्मा, सचिन मलैया के साथ साथ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे. . .. सीवनी मालवा से अरूण कश्यप की खास खबर
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
