करताना के करीबी ग्राम धौलपुर खुर्द में श्रीमद् भागवत जी एवं विराट संत सम्मेलन के पांचवे दिवस पर व्यास पीठ पर विराजमान संत श्री शशांक जी भारद्वाज नैनीताल वालों द्वारा भगवान कृष्ण के बाल चरित्र के सुंदर-सुंदर लीलाओं का वर्णन किया है जिसमें पूतना वध नामकरण संस्कार कालिया नाग मर्दन माखन चोरी गोवर्धन पर्वत की कथा बहुत ही सुंदर एवं पवित्र भाव से सुनाई बीच-बीच में बहुत अच्छे यस एवं भजनों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकियों का वर्णन किया गया तत्पश्चात कथा की अध्यक्षता कर रहे स्वामी रामानंद जी महाराज का 28 वा सन्यास दिवस मनाया गया जिसमें उपस्थित हजारों लोगों ने महाराज जी को बधाइयां दी एवं उनका पुष्प हार एवं मालाओं द्वारा स्वागत किया गया आज की कथा में बहन शिवानी कृष्ण शुक्ला द्वारा भगवान राम के दर्शन के लिए भगवान शंकर जी जी का जाना कथा का मनमोहक भजनों के माध्यम से वर्णन किया गया आज कथा में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह जी मीणा सुरेंद्र सिंह जी जैन एवं बाद में दर्शन सिंह जी चौधरी किसान युवा प्रदेश अध्यक्ष जी पधारे और कथा का श्रवण किया इस अवसर पर आसपास के हजारों हजार भक्तगण कथा में पहुंच रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं आरती पूजन प्रसाद इत्यादि प्राप्त कर रहे हैं।

