जुर्माना के नाम पर हरदा यातायात पुलिस ने लिए चालक से 500 रुपये, नही दी गई जुर्माना रसीद , अवैध बसूली के चलते फरियादी ने की सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत ।
हरदा- अक्सर देखने को मिल रहा है पुलिस वाहन चेकिंग चलती रहती है ,कई प्रकार से वाहन चेकिंग के दौरान आम जनता से अवैध वसूली भी की जाती है। इसी बात को लेकर एक मामला हरदा जिले का आया है। जहां फरियादियों ने बताया कि उस पर दबाव बनाकर अवैध वसूली की गई l यह मामला आज दिनांक 16/01/2023 लगभग 11:00 से 2:00 बजे की बीच की घटना बताई जा रही है । जब वाहन चालक कृष्णा नायक निवासी इंदौर अपने निजी वाहन से इंदौर से सिवनी मालवा की ओर जा रहे थे । तभी हरदा में इंदौर रोड पर वाहन चेकिंग चल रही । वाहन चेकिंग में जुर्माना के नाम पर सर्वप्रथम फरियादी से जुर्माना राशि 6000 की मांग की गई ,आखिर में जब कागज पूरे कंप्लीट पाए जाने पर आखिरी में वाहन चालक की गाड़ी को ना छोड़ते हुए अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर ₹500 लेकर गाड़ी तो छोड़ी गई परंतु उस 500 रुपए की कोई रसीद नहीं दी गई। इस प्रकार वाहन चेकिंग के दौरान अवैध वसूली कर पुलिस प्रशासन को तो बदनाम किया ही साथ में जिला पुलिस प्रशासन हरदा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करवा दिए हैं । वाहन चेकिंग के दौरान कागज और गाड़ी कंप्लीट होने के बावजूद भी ₹500 की रसीद किस नियम अनुसार लिया गया और अगर लिया गया तो उसकी रसीद चालक को क्यों नहीं दी गई । इधर जबकि 1 जनवरी से 17 जनवरी तक वाहन सुरक्षा हेतु व लोगो को जारूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है l फरियादी का कहना कि 500 अवैध रूप लिया हुआ पैसा शासन के किस मद में जमा हुआ।अगर पैसा शासन के किसी मद जमा नहीं हुआ तो शासन के किस अधिकारी के पास गया हैl वही फरियादी ने परेशान हो कर सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई। अब देखना है कि पुलिस अपने ही विभाग के कर्मचारियों को बचाती है या फिर उन पर कड़ी कार्यवाही करती है। इस मामले को लेकर जब जानकारी के लिये जिला हरदा यातायात प्रभारी वर्षा गौर से सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने फ़ोन नही उठाया गया।


