प्रदेश के कृषि मंत्री ने पीएम मोदी,गृहमंत्री शाह और शीर्ष नेतृत्व का माना आभार…..
हरदा /भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई प्रेषित की है। कृषि मंत्री पटेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से यह उपरोक्त जानकारी शेयर की है।
