वार्ड 32 में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह संपन्न
विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा— वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा के वटवृक्ष, जिनकी जड़ें आज भी मजबूत
इटारसी | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित सम्मान समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा रहे। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी जयकिशोर चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक हरिनारायण अग्रवाल, संदेश पुरोहित, पूर्व पार्षद यज्ञदत्त ‘लालू’ गौर, युवा भाजपा नेता अभिषेक सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ‘गोल्डी’ जैन, वरिष्ठ बबलू अग्रवाल, युवा भाजपा नेता अभिनव शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन भोला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गरिमामय उपस्थिति में शामिल रहे।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ भावभिना सम्मान
समारोह में वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय नागरिकों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख वरिष्ठजनों में शामिल रहे:
-
श्रीमती मिनोती बेनर्जी
-
श्रीमती पदमा सोनी
-
श्रीमती पुष्पा अनिल शर्मा
-
श्रीमती माया मिश्रा
-
दुश्यंत गौर
-
प्रेम खंडेलवाल
-
प्रकाश अग्रवाल
-
मुरारी अग्रवाल
-
भीम भोला
-
कैलाशचंद्र अग्रवाल
-
मुकेश शर्मा (सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता)
“प्रत्येक वार्ड में आयोजित हों ऐसे सम्मान समारोह” — डॉ. सीताशरण शर्मा
इस अवसर पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा:
“ये सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा के ऐसे वटवृक्ष हैं, जिनकी जड़ें आज भी समाज और संगठन में गहराई तक फैली हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और नई पीढ़ी को इनके अनुभव एवं संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस प्रकार के सम्मान समारोह प्रत्येक वार्ड में आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान हो और संगठन और अधिक मजबूत बने।”
संघर्ष और समर्पण के प्रति कृतज्ञता: नरेंद्र सिंह राजपूत
कार्यक्रम का सफल संयोजन वार्ड क्रमांक 32 के विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा किया गया। श्री राजपूत ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कठिन दौर में संगठन की नींव को सींचा है। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके त्याग और संघर्ष के प्रति सच्ची कृतज्ञता व्यक्त करना है।
युवाओं की रही उत्साहजनक उपस्थिति
कार्यक्रम में आशीष सोनी, आदित्य खंडेलवाल, पवन मित्तल, सनी जैन (अध्यक्ष, 3 स्टार क्लब), पुलकित जैन, हर्ष जैन, कुनाल अग्रवाल, दीपक साहू, सागर अग्रवाल, सूरज सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व पार्षद यज्ञदत्त ‘लालू’ गौर ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
आज का विचार
“जिस संगठन की नींव में बुजुर्गों का आशीर्वाद और वरिष्ठों के संघर्ष का अनुभव होता है, उस संगठन की इमारत को वक्त की कोई भी आंधी नहीं हिला सकती। नई ऊर्जा और पुराने अनुभव का संगम ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।”
आयोजक: नरेंद्र सिंह राजपूत (विधायक प्रतिनिधि, वार्ड क्रमांक 32, इटारसी)
रिपोर्ट: पत्रकार कुणाल पासवान

