स्वतंत्रता दिवस पर यादव समाज ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यादव समाज क्षेत्रीय संगठन रामपुर द्वारा ग्राम रूपापुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए समाज के वरिष्ठ जनों एवं नागरिकों ने हिस्सा लेकर फलदार और छायादार पौधे रोपे।
संगठन के सदस्य मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यादव समाज क्षेत्रीय संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन प्रतिवर्ष 300 से 500 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित करता है।
कार्यक्रम के दौरान सरदार यादव ने कहा कि संगठन सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर लगातार सक्रिय है। वर्तमान में बढ़ते तापमान और बारिश की कमी जैसी ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। वहीं, जगन्नाथ यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य न केवल समाज में जागरूकता लाना है, बल्कि संपूर्ण समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर ग्राम सोनतलाई, मरोड़ा, केसला खुर्द, रामपुर, गुर्रा, सिलारी, चिल्लई एवं रूपापुर के यदुवंशी समाज के वरिष्ठ जनों ने रूपापुर में वटवृक्ष, आम, संतरा, नींबू, आंवला, सिंदूर और अमरूद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर यादव यदुवंशी समाज से जगन्नाथ यादव, दिलीप यादव, मुकेश यादव, मानकलाल यादव, लक्ष्मण यादव, सरदार यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, हेमराज यादव, रामस्वरूप यादव, कमल यादव, कंछेदीलाल यादव, लखन यादव, रामचरण यादव, मुरारी यादव, कैलाश यादव, दौलतराम यादव, ब्रजेश यादव और मनीष यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम रूपापुर से कमल चौरे, ठाकुरलाल चौरे और दिनेश मालवीय सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पत्रकार कुणाल पासवान)

