समाज में जागरूकता पैदा करने और राष्ट्रहित के विषयों को जन-जन तक पहुंचाते हैं पत्रकार: सांसद माया नारोलिया I
अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है तिरंगा यात्रा
नर्मदा अंचल पत्रकार संघ ने निकाली भव्य रैली, राष्ट्रभक्ति के जयकारों से गूंजा शहर
नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नर्मदा अंचल पत्रकार संघ द्वारा सोमवार को कोठी बाजार स्थित पीपल चौक स्थित पत्रकार भवन के समक्ष से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं नगरवासी राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ इस यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद माया नारोलिया ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त संदेश देती है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह आजादी हमें स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। प्रत्येक नागरिक का यह परम दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता और सम्मान को सर्वोपरि रखे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा और महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार न केवल समाज में जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि राष्ट्रहित के विषयों को जन-जन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
राष्ट्रीय पर्व दायित्वों का बोध कराता है: डिप्टी कलेक्टर जैन
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों व दायित्वों को याद करने का अवसर है। तिरंगा हमें एकता, अनुशासन और सद्भाव की प्रेरणा देता है। यात्रा में युवाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति नई पीढ़ी में प्रगाढ़ राष्ट्रभक्ति को दर्शाती है। वहीं तहसीलदार सरिता मालवीय ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और देश की प्रगति के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर योगदान देना होगा।
राष्ट्रगान और विचारों के साथ हुआ समापन
यात्रा के समापन अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात पत्रकार भवन में आयोजित गोष्ठी में पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा के उद्देश्य तथा राष्ट्रहित में पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
इस गरिमामय आयोजन में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सचिव विजय कुमार कुम्भारे, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, सह कोषाध्यक्ष विपिन महंत, प्रवक्ता रुद्र प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार मदन शर्मा, मुकेश भदोरिया, सुधीर व्यास, बंटी सलीम, दुर्गेश राजपूत, धर्मेंद्र दीवान, राजेंद्र परिहार, राजीव अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अंजू नारोलिया, डॉ. सीमा कैथवास, अंशुल पांडे, दयाराम फौजदार, हिना अली, तुकाराम यादव, जाकिर खान, ताज खान, राजेंद्र धाकड़, के एन त्रिपाठी, दुर्गेश परमार, गोलू अवस्थी, गोविंद चौधरी, कन्हैया लाल वर्मा, प्रतीक पाठक, एन डी दीक्षित, इंद्र कुमार सोनी, अजय शर्मा, हेमंत राजपूत, रत्नेश दुबे, धर्मेंद्र ओझा, राजेश चौरे, प्रदीप जैन, लल्लन पटेल, धर्मेंद्र जाट, खुशबु बूलचंदानी, दिनेश शर्मा, विलास नीले, सन्देश मालवीय, मनीष परदेशी, सुनील साहू, संतोष मीना, राजकुमार तिवारी, शरद मालवीय, सन्देश पुरोहित, अजय पानिकर (मोनू), कृष्णा रैकवार, संजू रैकवार, राजू भारद्वाज सहित संघ के सदस्य एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से सुभाष बरेले, प्रखर समाजसेवी एस डांगी, लक्ष्मीनारायण सिलोदिया, निखिलेश साहू, सुधीर तिवारी, नलिन पटेल, कमल चौहान, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका चौकसे तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

– पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी

