पर्यावरण, सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि के अनुरूप होगी नमामि देवी नर्मदे संस्कार कावड़ यात्रा
जल के साथ एक पौधा लेकर चलेंगे कावड़ यात्री
विवेकानंद घाट से शुरू होकर काले महादेव तक रहेगी यात्रा रुद्राभिषेक होगा और वितरित होंगे पौधे
नर्मदापुरम/सावन का महीना भगवान भोले को समर्पित है। भगवान भोले की आराधना के साथ पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए नमामि देवी नर्मदे संस्कार कावड़ यात्रा का आयोजन 22 अगस्त को किया जा रहा है। इसको लेकर नमामि देवी नर्मदे संस्कार कावड़ यात्रा के प्रमुख पीयूष शर्मा, महेंद्र यादव नीतू यादव सहित अन्य सदस्यों ने पत्रकारों को जानकारी दी। पीयूष शर्मा ने बताया कि नमामि देवी नर्मदे संस्कार कावड़ यात्रा पर्यावरण, सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विवेकानंद घाट से सेठानी घाट काले महादेव तक यात्रा निकलेगी। इस यात्रा में दादा गुरु सहित सभी धर्मगुरु, सामाजिक संगठन के लोग , जनप्रतिनिधि और विशिष्ट जन शामिल होंगे। यह यात्रा का पहला वर्ष और इसमें हर वर्ग के लोग शामिल होंगे । धूमधाम से कावड़ यात्रा नेहरू पार्क, सतरस्ते, अमर चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंचेगी। काले महादेव पहुंचकर अभिषेक होगा । यहां पर सभी को पौधे वितरित किए जाएंगे । इसके साथ ही मल्टीपरपज स्कूल के पास नर्मदा किनारे पौधों का रोपण भी होगा । कावड़ यात्री पौधे अपने घर भी ले जा सकते हैं। इसके लिए लगभग 2500 पौधे जिनमें फलदार और छायादार शामिल है लगाएं जाएंगे। इसके साथ उनका संरक्षण भी किया जाएगा। कावड़ यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में लोग शामिल होंगे। यात्रा में जिला प्रशासन, नगर पालिका, जनपद पंचायत , मां नर्मदा परमार्थ समाज सेवा संस्था , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का विशेष सहयोग रहेगा। श्री शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा करने और स्वच्छ साफ रखने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
पर्यावरण, सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि के अनुरूप होगी नमामि देवी नर्मदे संस्कार कावड़ यात्रा
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 292.2249;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 41;
