प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम /आज मंगलवार 7 फरवरी को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एंव भारतीय जैन संगठन की नगर शाखा की मासिक बैठक का आयोजन मीनाक्षी परिसर में किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने आजकल अत्याधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर पर चिंतन किया कि हम सब कैसे मिलकर इस बीमारी पर निजाद पाये। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा महिलाओं में जागरुकता लाना पडे़गी, वैसे भी महिलाये जॉंच कराने से छिँछकती है। पर उन्हें समझाना होगा कि यदि टाइम पर पकड़ में आ गया कि कैंसर होने वाला है तो इलाज संभव है। सरकारी हॉस्पिटल में माह के तीन दिन निशुल्क जॉंच होती है। यह जानकारी सरकारी हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉं. राजेश माहेश्वरी ने दी कैंसर के लक्षण पाये जाने पर शुरूआत में इलाज द्दारा ठीक भी हो जाता है। पर महिलाओं को वहॉं तक समझाकर ही पहुंचाया जा सकता है। इसी बात पर विचार कर मंच संजय नगर एरिया में 14 फरवरी को दिन में 3 बजे से एक कैंप आयोजित करेगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

