वनखेड़ी /प्रदीप गुप्ता/ वनखेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाचावानी में विकास यात्रा के दौरान पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दास नागवंशी का जोरदार स्वागत किया गया। मेन गेट से होते हुए बाजार परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें स्थानीय सरपंच नम्रता संतोष पटेल, उपसरपंच साधना नरेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भागवती रमेश पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम में शामिल विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जमीनी स्तर के लोगों को ऊंचा उठाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है और हमारी सरकार ने महिलाओं को आने वाले समय में ₹1,000 पेंशन देने का निर्णय लिया है। भाजपा सरकार गरीब लोगों के हित में काम करने जा रही है। मंच पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज मुख्यातार मुकेश कुमार सराठे, सत्यम सोनी, हरीओम मेहरा, अभीतेन्द ठाकुर, सतीश कुमार तिवारी, संजय जैन। पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि ग्राम बाचावानी से बहुत पुराना रिश्ता है यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की लोगों का आशीर्वाद मिलता रहे, यही हमारी आशा है। इस कड़ी में पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विकास यात्रा में सरकार से मिलने वाले लाभ हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग पंचायत विभाग की योजना में लाभांवित को प्रमाण पत्र दिए गए।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

