टीकमगढ़ ।आज जहां सारे विश्व में पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए युवा भ्रमित हो रहे हैं और सिर्फ भोग विलास को ही अपना जीवन समझ रहे हैं ऐसे में भारत देश के स्कूलों में बच्चों को माता-पिता के सम्मान और आदर करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है और इस माध्यम से भारत की संस्कृति और संस्कारों से नई पीढ़ी को परिचित कराया जा रहा है। जिले की शासकीय माध्यमिक शाला नयाखेरा में 14 फरवरी के दिन मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता दादा-दादी का पूजन उनके ही बेटे बेटियों नाती पोते द्वारा किया गया शाला के प्रधानाध्यापक विवेक खरे द्वारा बताया गया कि आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर टीकमगढ़ के जिला परियोजना समन्वयक प्रकाश चंद्र नायक जी उपस्थित रहे साथ ही बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे। विवेक खरे द्वारा बताया गया कि जहां एक और पूरा विश्व पाश्चात्य संस्कृति मैं अपनी नैतिकता को भूल गया है ऐसे में हम शिक्षक शाला के बच्चों को अपने माता-पिता और दादा दादी का सम्मान और आदर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता दादा-दादी को तिलक लगाया उनकी आरती उतारी उन्हें पुष्प माला पहनाए उन पर फूल बरसाए बेटो ने माता-पिता के चरण स्पर्श किए बेटियों ने प्रणाम कर उन पर फूल बरसाए कार्यक्रम में कई अभिभावकों और शिक्षकों के खुशी के कारण आंसू भी आ गए मुझे,,, इस दुनिया में लायामुझे बोलना चलना सिखाया हे माता पिता तुम्हे वंदन मैंने किस्मत से तुम्हें पाया,,,, इस गीत की धुन पर बच्चों ने अपने माता पिता की आरती उतारी और पूजन किया मुख्य अतिथि प्रकाश चंद नायक डीपीसी ने संबोधित करते हुए भारत की संस्कृति सभ्यता और संस्कारों पर प्रकाश डाला और यह बताया कि किस तरह विदेशों में भी भारतीय संस्कृति का सम्मान किया जाता है उन्होंने स्कूल के कार्यक्रम को बहुत ही अच्छा बताते हुए सभी को साधुवाद दिया बच्चों के अभिभावकों ने भी आज के कार्यक्रम को बहुत ही सराहा अंत में शाला के प्रधानाध्यापक विवेक खरे द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों अभिभावकों का ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी अवस्थी श्रीमती पुष्पा चढ़ार सुनील मिश्रा श्रीमती अनामिका शर्मा किशोर कुमार जैन श्रीमती प्रीति जैन श्रीमती गीता चंदेरिया प्रभु दयाल यादव भगवानदास अहिरवार प्रकाश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

