भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया यह ज्ञापन 14.02.2023 को भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर कृषि आदानों पर से जीएसटी समाप्त करने की मांग को लेकर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ संक्षेप में चर्चा कर किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया। किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोसे बसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल आंजना, प्रदेश मंत्री चंद्रकांत गौर,प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, प्रान्त अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर एवं प्रान्त प्रचार प्रमुख मध्यभारत राहुल धूत सम्मिलित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहनगिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

