टीकमगढ़। कांग्रेस के महामंत्री एवं युवा नेता व जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत महाराजपुरा के सरपंच प्रतिनिधि कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने आजकल भाजपा द्वारा ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह जो विकास यात्रा निकाली जा रही है उसको लेकर तमाम आरोप लगाए हैं जहां उनका कहना है कि भाजपा की यह कैसी विकास यात्रा है ?पंचायती राज के विकास को लेकर जहां भाजपा यह विकास यात्रा निकाल रही है उसी पंचायती राज के आधार सरपंच हड़ताल पर हैं सचिव और रोजगार सहायक भी अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना ज्ञापन आंदोलन लगातार कर रहे हैं सरकार उनकी ही नहीं सुन रही है और उन्हीं के कंधों पर पंचायती राज के विकास का भार रहता है जो ग्रामीण क्षेत्र के स्तंभ और आधार हैं वही परेशान हैं तो यह कैसी विकास यात्रा? विकास यात्रा है या विनाश यात्रा ? यह समझ से परे है कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने इस प्रकार के तमाम आरोप भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा पर लगाए हैं और कहा है कि पहले सरकार उन पंचायती राज के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं हल करें जो विकास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधार हैं लेकिन विकास यात्रा निकाली जा रही है और विकास के निचले ग्रामीण पंचायती राज के स्तंभ अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं।