टीकमगढ़।शहर की नंदीश्वर कॉलोनी में आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी का पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन कल घट यात्रा के साथ शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रहा है। यह महा महोत्सव आचार्य भगवन विद्यासागर जी महामुनि राज के मंगल आशीर्वाद एवं जगत पूज्य निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज के संसघ सानिध्य में संपन्न होगा।
पंचम काल में भगवान का पुण्य काम नहीं करता पंचम काल में भक्तों का पुण्य काम कर रहा है ।घर घर मे दीप जलना चाहिए कल से आपको ऐसा लगना चाहिए कि टीकमगढ़ नहीं साक्षात अयोध्या नगरी है जहां आदिनाथ भगवान का जन्म हुआ था। कार्यक्रम के संयोजक बाबा नायक एवं कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने बताया कि 17 फरवरी को घट यात्रा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव की शुरुआत होगी। शुक्रवार को प्रातः 7:00 घट यात्रा का विशाल जुलूस नंदीश्वर कॉलोनी से कार्यक्रम स्थल तक जाएगा यह घट यात्रा का जुलूस 9:00 ढोगा मैदान में पहुंचेगा ।जहां रेजीमेंट एवं परेड की सलामी दी जाएगी हमारे शहर की 25 महिला मंडल ने इस परेड की की तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही युवा मंडल भी रेजीमेंट एवं परेड की सलामी का हिस्सा बनेंगे 18 फरवरी को ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक का पूर्ण रूप दिखाया जाएगा, 19 फरवरी को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप दिखाया जाएगा , 20 फरवरी को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव होगा, 21 फरवरी को तप, दीक्षा कल्याणक मनाया जाएगा , 22 फरवरी को ज्ञान कल्याणक का कार्यक्रम होगा 23 फरवरी को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ परिक्रमा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का समापन होगा। …..आयोजन समिति पत्रकारों से हुई रूबरू….
गुरुवार को पंचकल्याणक महोत्सव के पहले टीकमगढ़ नगर के समस्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं की पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया कमेटी की तरफ से डीके जैन लुइस चौधरी प्रकाश मांगना सुनील जैन केशव गढ़ राजीव वर्धमान पंडित सुनील शास्त्री अमित भैया जी जबलपुर यशोवर्धन नायक अनुज सापौन सुधीर जैन , मुरली मनोहर जैन प्रदीप जैन बम्होरी अमिताभ जैन आदि लोग उपस्थित थे। नंदीश्वर कमेटी द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं का साल श्रीफल द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया । सभी पत्रकार साथियों ने मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति ने बताया कि आज 17 फरवरी 2023 से 23 फरवरी 2023 तक सभी कार्यक्रम ढोंगा मैदान कार्यक्रम स्थल पर होंगे जहां इन कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह घट यात्रा के साथ होगी जहां घट यात्रा नंदीश्वर कॉलोनी से ढोंगा मैदान पहुंचेगी और फिर वहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।… विधायक सहित नपा अध्यक्ष की कार्यक्रम में अहम भूमिका…. पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के लुईस चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक का पूरा सहयोग है जहां कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने स्थल निरीक्षण सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त कराने एवं भरपूर सहयोग करने को लेकर तत्पर रहे हैं जहां काफी सराहनीय सहयोग इनका है। वही़ श्री चौधरी ने यह भी कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है एवं सभी के सहयोग और सभी की सहभागिता है जिसको लेकर इतना भव्य और बड़ा कार्यक्रम आप सभी के सहयोग से किया जा रहा है। …..नगर निरीक्षक ने भी किया संबोधित….. पत्रकार वार्ता के दौरान नगर निरीक्षक मनीष कुमार भी मौजूद थे जहां उन्होंने आयोजन समिति और पत्रकारों के समक्ष संबोधित करते हुए कहा कि मेरी ओर से पुलिस और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भरकर कोशिश है लेकिन आप लोग भी पूरी तरह से सजग रहें और सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहे जहां भी मेरी और प्रशासन की जरूरत हो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।

