करतांनाखबर /कुलदीपराजपूत

ग्राम करताना में हरदा छीपानेर रोड पर करतांना पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना होना है। जिसको लेकर शुक्रवार को दोपहर 1:00 से भगवान शिव की यात्रा ग्रामीण जनों द्वारा यात्रा निकाल कर भगवान शिव के शिवलिंग को पृरे गांव में भृमण कराया जाएगा। सार्वजनिक हनुमान मंदिर में रामेश्वर जाट लोल द्वारा भगवान शिव का शिवलिंग दान के रूप दी गई है ।जिसकी स्थापना तीन ब्राह्मणों व पंडित आचार्य कैलाश शर्मा भैरोपुर वाले द्वारा मंत्र उच्चारण किया जा रहा है। वही शिवलिंग की स्थापना महाशिवरात्रि के दिन किया जाना है समस्त ग्राम से लोल परिवार ने आग्रह किया है कि शुक्रवार को दोपहर 1:00 भगवान शिव की यात्रा में शामिल होवे।भगवान शिव के शिवलिंग कराया जायेगा गाँव मे भ्रमण निकाली जायेगी यात्रा, महाशिवरात्रि के दिन होगी शिवलिंग की स्थापना

