टीकमगढ़ । खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पलेरा में आइटीआइ भवन निर्माण के लिए खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा भूमि पूजन किया गया है। इस भवन का निर्माण 12 करोड की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडील अध्यक्ष महेश पटैरिया, संजू बाबा, तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे। विदित हो कि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी द्वारा मई 2022 में आइटीआइ कॉलेज को स्वीकृत कराया था। उसके बाद किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है, लेकिन छात्रों को विषय अनुसार सुविधाएं नहीं मिलने के कारण नए भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई। शुक्रवार को विधायक ने विधि विधान से भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया। उसके बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षण व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। आइटीआई भवन का निर्माण जल्द किया जाएगा।
विकास यात्रा में दिया जा रहा योजनाओं का लाभ
जिले में 05 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा में सडक़ निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, स्टाप डैम, सडक़ निर्माण, सीसी सडक़ निर्माण, तालाब निर्माण, बीपीएल, पेंशन योजना, किसान कल्याण योजना, जल जीवन मिशन योजन, खेल मैदान के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया है। इसके साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

