टीकमगढ़। शनिवार 18 फरवरी 2023 को अंचल भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जहां भगवान भोलेनाथ का विवाह पर्व की परंपरा के अनुसार किया जाएगा और रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान भोलेनाथ के विवाह के तमाम कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे अंचल भर के शिवालय शिव मंदिरों पर यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ भक्तों के द्वारा किया जाएगा और भगवान भोलेनाथ और जगत जननी मां पार्वती के विवाह की रस्में पर्व की परंपरा के अनुसार की जाएंगी जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव धाम कुंडेश्वर में हजारों की संख्या में भक्तगण जुड़ेंगे और इस महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे वहीं अन्य शिवालयों में भी भक्तगण पहुंचकर इस पर्व का पुण्यलाभ अर्जित करेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बेद मंत्रों के साथ विवाह संपन्न होगा कंन्यादान के लिए पुरुषोत्तम खरे निवासी छतरपुर एवं रमा शंकर नायक टीकमगढ़ माता पार्वती का कंन्यादान करके पार्वती माता का एवम शिव जी का विवाह संपन्न कराएंगे मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें धुरूपद गायिका सुलेखा कामले एवं रवि त्रिपाठी मुंबई भजन संध्या का आयोजन जिया जाएगा नटवर इवेंट्स गुरु श्रीधाम बिंद्राबन द्वारा मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी संध्या आरती उपरांत 7:00 बजे से भोलेनाथ की बरात बेंड बाजे हाथी घोड़ा एवं विश्व झांकियों के साथ कुंडेश्वर धाम के मुख्य मार्गो से होते हुई मंदिर में द्वार चार टीका के लिए पहुंचेगी तदोपरांत देव ब्राह्मणों द्वारा मन तो चारण वेद मंत्रों के साथ अन्य वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराई जाएंगे जो पूरी रात्रि चलेंगे वही मन्दिर के मुख्य पुजारी जमुना प्रसाद तिवारी ने बताया रात्रि को चार पहर की चार आरती की जायेगी जी इन आरतियों का विशेष महत्व एवं महाशिवरात्रि को रात्रि को रात्रि जागरण का विशेष पुण्य प्राप्त होता है वहीं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन से विशेष नगाड़ा बुलाया गया है जो प्रतिदिन आरती के समय बजाया जाएगा नगाड़े का निर्माण उज्जैन के कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है।

