स्वतंत्रता सेनानी के बच्चे को नहीं मिल रही है जीविका एवं जीवन यापन के लिए जमीन , फरियादी लगा रहा दफ्तरों के चक्कर
टिमरनी
स्वतंत्रता सेनानी के बच्चे और गरीब ब्राह्मण को नहीं मिल रही है जीवन यापन के लिए जमीन l मामला कुछ इस प्रकार से है दिनेश तिवारी निवासी टिमरनी ने बताया कि उनके पिताजी स्वर्गीय श्यामलाल तिवारी जो कि स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं l भारत सरकार द्वारा उनको जीवन यापन करने के लिए 5 एकड़ जमीन देने का प्रावधान है l और कई अनेक पत्र विषय से संबंधित उन्हें प्राप्त हुए इसमें उल्लेख था कि दिनेश तिवारी को 5 एकड़ जमीन दिलाई जाए या जमीन के सामान राशि दिलाई जाए फरियादी दिनेश तिवारी का कहना है कि एक स्वतंत्रता सेनानी के लड़के और एक गरीब ब्राह्मण परिवार का आज तक विकास नहीं हुआ l फरियादी ने स्थानीय विधायक से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक तथा शासकीय कार्यालयों में भी आवेदन निवेदन कर के परेशान हो चुका है l 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर उसने स्वयं के ऊपर केरोसिन डालकर तो कभी पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

