टीकमगढ़। शहर में चल रही पंचकल्याणक महा महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के पांच कल्याणक मनाए जाते हैं अनुष्ठान 17 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव के बाद समापन होगा निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में यह पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है मुनि श्री के सानिध्य में प्रतिदिन शाम को 6 बजे से 7 बजे तक जिज्ञासा समाधान का लाइव कार्यक्रम किया जाता है इस जिज्ञासा समाधान में श्रद्धालु अपना जिज्ञासा रखता है मुनि श्री उस जिज्ञासा का समाधान करते हैं हमारे जैन समाज के कई लोग मुनि श्री के समक्ष अपनी जिज्ञासा रखते हैं इसी क्रम में हमारे टीकमगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने मुनि श्री के समक्ष अपनी जिज्ञासा रखी उन्होंने कहा कि मुनि श्री मैं चाहता हूं कि हमारे देश में संपूर्ण विश्व में ऐसा माहौल तैयार हो जिससे हम सभी लोग भाईचारे के साथ रहकर सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रहकर अपना जीवन व्यतीत करें। जिस तरीके से टीकमगढ़ का माहौल है जियो और जीने दो इसी तरह से हम भारत देश विश्व का माहौल चाहते है गुरुदेव आप से यही कामना चाहते है आपका आशीर्वाद चाहते है न्यू बस स्टेंड से लेकर टीकमगढ़ सागर हाईवे रोड पर जो नया बायपास रोड बना है उस का नाम करण के लिए गुरुदेव जी आपसे अनुमति चाहते है कि सुधा सागर जी महाराज रोड के नाम से नाम करण कर सकता हूं उन्होंने आर्शीवाद दिया मुस्करा कर कहा आपकी मर्जी।