
हरदा / विकास यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम कुड़ावा, मुहालखुर्द, झिरन्या वीरान, नीमसराय, तिमाचा, इगरिया, मुहालकला, पीपल्याभारत, कांकड़कच्छ, पहटखुर्द वीरान, भीमपुरा, लोनी, बाफला, सक्तापुर, धौलपुर, नहाली खुर्द, लोधीपुरा वीरान व मांदला पहुँची। विकास यात्रा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विधानसभा क्षेत्र हरदा में हुए विकास कार्यो की जानकारी देने वाली पुस्तिका वितरित की गई। ग्राम पिपल्या भारत में विकास यात्रा के दौरान सुनील जगदीश, ओमप्रकाश छितर, अशोक हरिकिशन व विशाल कैलाश को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ शौचालय के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा ओमप्रकाश गोकुलप्रसाद, बंशीलाल शोभाराम, ओमप्रकाश शोभाराम, अनीता ओमप्रकाश व जयनारायण बलीराम को संबल योजना के तहत संबल कार्ड प्रदान किये गये। ग्राम नीमसराय में संदीप रामशंकर, दयाराम रामनारायण, गीताबाई अनिल, दिनेश कन्हैया व पूजा प्रवीण को संबल कार्ड वितरित किये गये। ग्राम कुड़ावा में विकास यात्रा के दौरान ममताबाई चैनसिंह, करण जगदीश, सरस्वतीबाई पंचम व अमरसिंह तुलसीराम को संबल कार्ड प्रदान किये गये। इसके अलावा बाबूलाल जागेश्वर तथा मांगीलाल को वृद्धावस्था पेंशन व इन्दरबाई गुलाब को कल्याणी पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। ग्राम भीमपुरा में विकास यात्रा के दौरान पायल प्रेमशंकर, रक्षा प्रेमशंकर, प्रियंका प्रेमशंकर को संबल कार्ड व प्रभूदयाल को पात्रता पर्ची तथा पुष्पाबाई, सुखराम, जगदीश, गजराज व पूजा को स्वामित्व योजना के तहत प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इसके अलावा हितग्राही रामविलास व नन्हेलाल नामांतरण प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। ग्राम लोनी में विकास यात्रा के दौरान भगवानसिंह, गरीबदास व गोटू को वृद्धावस्था पेंशन तथा गायत्री, कला, प्रेमबाई, को कल्याणी पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
