पलेरा | बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री वर्मा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस प्रेस वार्ता में नगर परिषद अध्यक्ष श्री गायत्री विनोद वर्मा के साथ कांग्रेस जिला महासचिव विनोद वर्मा पार्षद अभय मोर अशोक नापित कमलेश अहिरवार मौजूद रहे| नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा द्वारा विगत सोमवार को कुछ भाजपा पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों को पूर्णता निराधार एवं तथ्य से परे मनगढ़ंत बताया| नगर परिषद अध्यक्ष ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नगर के विकास कार्य में बिना किसी भेदभाव के कार्य किए जाएंगे और नगर के विकास में कोई भी बाधा नहीं आने देंगे | उनके द्वारा बताया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों में 6 करोड़ 20 लाख के कार्य स्वीकृत कर दिए गए हैं जिनके विभिन्न कार्य अभी भी प्रगतिरत है जिनसे सभी वार्डों के विकास कार्य होंगे वहीं उन्होंने भाजपा पर नगर परिषद की अनदेखी करने का आरोप लगाया और नगर परिषद पलेरा में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष होने पर द्वेष भावना पूर्ण तरीके से भेदभाव कार्य किए जाने का आरोप लगाया उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नगर परिषद पलेरा में प्रशासक काल के समय 31 25000 रुपए की राशि विधायक निधि से जारी की गई थी जिसे परिषद बैठने के बाद ऑनलाइन टेंडर जारी किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी तभी नगर के विकास के लिए जारी की गई विधायक निधि की राशि वापस लेकर नगर परिषद बल्देवगढ़ में दे दी गई और नगर परिषद पलेरा में विकास की गति को अवरुद्ध किए जाने का प्रयास किया गया | उन्होंने वार्ड नंबर 13 के पार्षद पुत्र संजय अहिरवार द्वारा वार्ड 13 के साथ किए गए पक्षपात के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि नगर में नाली निर्माण का सर्वप्रथम कार्य वार्ड नंबर 13 से शुरू किया गया था और वहां पर पावर हाउस के पीछे एवं शीतला माता मंदिर वाली रास्ता में नाली निर्माण कार्य एवं करीब आधा दर्जन क्रॉस सेक्शन निर्माण सहित अन्य कार्य लाखों की लागत से कराए गए हैं | वही वार्ड क्रमांक 13 में ही 11 लाख 70 हजार रुपए की लागत से टेंडर स्वीकृत कराया गया है जिससे पावर हाउस मोहल्ला में मंडी गेट से मुख्य सड़क तक सीसी एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य किया जाना सुनिश्चित है| वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने को लेकर कहा कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई लेनदेन किया गया है तो तथ्य पेश करें किंतु इस तरह से झूठे आरोप ना लगाएं उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में किसी भी हितग्राही से किसी भी प्रकार के लेनदेन को देने से मना किया है और किसी भी हितग्राही को आवास के संदर्भ में किसी को भी 1 भी रुपए की रिश्वत नहीं देने की अपील मीडिया के माध्यम से की है।वहीं उन्होंने नगर में लगभग एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्टेडियम जिसका विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण किया गया था उसमें भी भाजपा द्वारा नगर परिषद पलेरा के अध्यक्ष दलित महिला होने की वजह से उपेक्षा करने का आरोप लगाया क्योंकि स्टेडियम के गेट पर जो तस्वीर लगाई गई है उसमें क्षेत्रीय विधायक के साथ उपाध्यक्ष रानू तिवारी जो कि इस स्टेडियम के ठेकेदार हैं की भी फोटो इन पोस्टरोें में साफ देखी जा सकती है ।

